क्या इतनी जानकारी से कोई समझ सकता है कि पटना में यह प्लॉट कहां पर है कि 1.70 करोड़ तक निवेश करे।
- फोटो : amar ujala digital
स्कीम की आधी-अधूरी जानकारी देने वाले सूत्रों के सवालों का जवाब तलाशते हुए जब 9 फरवरी को राज्य आवास बोर्ड के सचिव राहुल बर्मन से बात हुई, तब जाकर यह विवरणिका पुस्तिका वेबसाइट (पोर्टल)- erpbshb.bihar.gov.in पर अपलोड की गई, लेकिन होम पेज पर नहीं बल्कि अंदर के एक सब-सेक्शन में। उस तारीख से पहले, जब भी इन प्लॉट्स के बारे में विभाग की हेल्पलाइन पर पूछा गया तो जवाब मिला कि फलां अखबार में पूरा विज्ञापन छपा है। इससे जुड़ा सवाल यह तब भी था और अब भी है कि-
- अरसे बाद प्लॉट आवंटन की कोई योजना आई तो उसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं कर, किसी अखबार के किसी पेज पर एक विज्ञापन भर छापकर क्यों छोड़ दिया गया?
- इस बारे में संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी क्यों नहीं जनता के बीच दी गई?
- पहले दिन से पोर्टल साइट पर प्लॉट का विवरण क्यों नही दिया गया?
- पोर्टल बनाने वाली आईटी टीम गूगल लोकेशन उससे हाइपर लिंक क्यों नहीं कर सकी, ताकि लोग क्लिक कर समझ सकें?
- 1.70 करोड़ तक की कीमत वाली जमीन का लोकेशन सिर्फ प्लॉट नंबर से समझने के लिए क्यों छोड़ दिया गया?
मुख्य साइट पर कोई जानकारी नहीं। ऑनलाइन आवेदन वाली तारीख पर यही जानकारी कई जगह।
- फोटो : amar ujala digital
तारीख भी तिलस्मी... ताकि आवेदन करने को लेकर रहे संशय
बिहार राज्य आवास बोर्ड की सरकार की ओर से प्रचारित और गूगल पर आसानी से मिलने वाली पोर्टल-वेबसाइट bshb.bihar.gov.in इस पड़ताल के दौरान चल रही थी। पिछले कुछ दिनों से ERR_CERT_DATE_INVALID के आधार पर बंद थी।
'अमर उजाला' की सोमवार को प्रकाशित खबर के बाद ऑपरेशनल हो गई। इसकी हालत की जानकारी आगे देंगे, फिलहाल यह जान लें कि इस पोर्टल पर इस स्कीम की जानकारी पहले तो दी ही नहीं गई थी। होम पेज पर सबसे नीचे एक लिंक दिया गया था, जो समझने वाले ही समझ सकते हैं। साइट मैप पर खोजने से वह लिंक मिल रहा था, जिसके बारे में आवास बोर्ड को सचिव की जानकारी दी गई तो लिंक को ऊपर किया गया था।
Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी कर पाएंगे खेला? भूमिहार फैक्टर ने क्यों बढ़ाई NDA की टेंशन
उसी लिंक से दूसरी नई वेबसाइट (पोर्टल)- erpbshb.bihar.gov.in पर री-डायरेक्ट होता था। इस नए पोर्टल पर भी आवेदन की तारीख को लेकर तिलस्म बना रहा। 19 फरवरी 2026 तक आवेदन की तारीख होने से पहले तकनीकी खामियों के बारे में अवगत कराने पर 18 फरवरी को भले ही इसकी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई, लेकिन तारीखों के तिलस्मी होने का प्रमाण आज भी साइट पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर अब भी-
- New Housing Scheme Notification के तहत इस स्कीम के बारे में बताया जा रहा है कि आवेदन के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 थी, जिसे 9 फरवरी 2026 किया गया।
- अगर यही अंतिम सूचना है तो 19 तारीख तक आवेदन नहीं लिया जाना चाहिए था। और, अगर 19 फरवरी तक आवेदन लेने की तारीख थी तो इस 18 फरवरी को इसके स्थगन से पहले भी New Housing Scheme Notification के तहत यह जानकारी स्पष्ट तरीके से दी जानी चाहिए थी।
- Tenders सेक्शन में Download Tender के तहत भी 9 फरवरी 2026 तक आवेदन तारीख वाला पीडीएफ ही दिख रहा है। और तो और होम पेज पर New Notification के स्क्रॉलिंग लिंक पर भी क्लिक करेंगे तो यही तारीखें दिखेंगी। मतलब, हर तरह का संशय रखा गया है कि कब से शुरू हुआ और कब स्थगित हुआ। वैसे, स्थगित होने वाली जानकारी तो अब कहीं नहीं दिख रही है। 9 फरवरी तक आवेदन होने की जानकारी जरूर दिख रही है।