फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Crisis : इंडिगो की उड़ान थमने से बिहार में कहां-क्या परेशानी, यह खबर पढ़कर ही यात्रा करें

Sat, 06 Dec 2025 08:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : इंडिगो विमानों की परेशानी अभी खत्म होती नहीं दिख रही है। पटना सहित बिहार के बाकी एयरपोर्ट पर भी यात्री परेशान दिख रहे हैं। पहले से टिकट है या जाना जरूरी है तो यह खबर पढ़ लें।
 
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटर पर खड़े यात्री। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी विमान कंपनियों में से एक इंडिगो के यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्रू की कमी से जूझ रहा इंडिगो एयरलाइंस का ऑपरेशन पूरी तरह से लड़खड़ा चुका है। बिहार के पटना गया दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों का हाल बेहाल है। शुक्रवार को पटना के साथ-साथ गया पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट पर अपराध आफरी जैसे हालात रहे। केवल पटना में ही इंडिगो की 25 फ्लाइट रद्द हुईं। यही हाल गया, पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट का भी रहा यहां भी इंडिगो की कई फ्लाइट रद्द कर दी गईं। इस कारण करीब तीन हजार से अधिक यात्री एयरपोर्ट से लौट गए हैं।

विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट पर यात्री आक्रोशित हो गए

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों में आक्रोश दिखा। उनका कहना था कि ना इंडिगो की ओर से मैसेज भेजा गया और ना ही मेल भेजा गया। फ्लाइट स्टेटस चेक कर आए थे। इसके बावजूद एयरपोर्ट पहुंचने पर जानकारी मिली कि विमान सेवा रद्द कर दी गई है। गोपालगंज से आए यात्री ने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट से चेन्नई होते हुए अबू धाबी जाना था। 4000 किराया देकर कैब बुक कर पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो यहां पता चला कि फ्लाइट ही कैंसिल हो गई। पटना के एक बुजुर्ग यात्री ने कहा कि मोबाइल पर मैसेज आया कि विमान 12:30 बजे आएगी फिर 3:00 बजे फिर 5:25 बजे और 6:10 बजे का भी मैसेज आया। अंतिम मैसेज के हिसाब से एयरपोर्ट पहुंचे तो यहां पता चला कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है।
Bihar News: काम में लापरवाही बरतने वाले 40 अफसरों के वेतन पर रोक, मंत्री ने ठेकेदारों को भी दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को समझाते एयरपोर्ट कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विमान कंपनियों पर शीघ्र कार्रवाई करें
यात्रियों का कहना है कि हम लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। यह गलत है। इंडिगो को पहले ही इन सब चीजों की जानकारी देनी चाहिए। इतना ही नहीं दूसरी विमान भी गलत कर रही है। वह 5 गुना अधिक किराया वसूल रही है। जैसे पटना से बेंगलुरु का किराया 64 हजार तक बताया जा रहा। वही पटना से दिल्ली का किराया 34589 रुपये, पटना से मुंबई का किराया 89703 रुपये, पटना से हैदराबाद का किराया 31556 रुपये, पटना से कोलकाता का किराया 17270 रुपये तक बताया जा रहा है। यह लूट है। सरकार इस मामले को गंभीरता से लगे और विमान कंपनियों पर शीघ्र कार्रवाई करें।

दो-तीन विमान के रद्द होने के आसार हैं
इधर, एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो इंडिगो की यह परेशानी अभी कम होती नहीं दिख रही है अगले तीन-चार दिनों तक यही हाल रहने वाला है शनिवार को भी दो-तीन विमान के रद्द होने के आसार हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। यात्री 9471000714 और 0612220797 नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए यह दोनों नंबर जारी की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें