फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Airport: जेपी नारायण एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर हादसा, 30 साल का युवक काम करते हुए ऊपर से गिरा; गंंभीर

Sat, 21 Jun 2025 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: शनिवार को यह घटना डिपार्चर एरिया में हुई, जहां करीब 30 साल का मजदूर काम कर रहा था। अचानक गिरने के कारण वह बेहोश हो गया। आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ब्रेकिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया के भीतर हुई, जहां मजदूर निर्माण कार्य में लगा था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरते ही वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और सुपरवाइजर ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, घायल मजदूर की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसे सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही हवाई अड्डा थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन और निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। साइट पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा था, जिसे लेकर अन्य मजदूरों ने भी नाराजगी जताई है।
 
पढ़ें: घर से रूठकर निकली बच्ची के साथ गोरखपुर में हुआ दुष्कर्म, टेंपो चालक गिरफ्तार; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

हादसे के बाद कुछ समय के लिए निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और आश्वासन दिया है कि जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले एजेंसी या व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें