फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना AIIMS को जल्द मिलेगी 24 एकड़ जमीन! 200 नए बेड, बर्न मरीजों के लिए स्किन बैंक और 4-लेन सड़क का एलान

Sun, 05 Jul 2026 09:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna AIIMS News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एम्स, पटना का निरीक्षण कर संस्थान के विस्तार के लिए 24 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके साथ ही 200 नए बेड, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज, एम्स-नाथूपुर 4-लेन सड़क और परिसर स्थित तालाब के जीर्णोद्धार सहित कई विकास कार्यों के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
एम्स पटना के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एम्स, पटना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, अधोसंरचना तथा भविष्य की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


24 एकड़ अतिरिक्त भूमि से बढ़ेगी मरीजों की सुविधा
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एम्स, पटना के विस्तार एवं विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने एम्स के विस्तार हेतु 24 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने में राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त भूमि मिलने के बाद पटना एम्स में लगभग 200 नए बेड उपलब्ध होंगे, जिससे संस्थान की रोगी सेवा क्षमता में वृद्धि होगी।

एम्स-नाथूपुर 4-लेन सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स, पटना से नाथूपुर तक 4-लेन सड़क के निर्माण के लिए राज्य सरकार आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करेगी, ताकि मरीजों, उनके परिजनों तथा आम नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


बर्न मरीजों के लिए बनेगी स्किन स्टोरेज व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्न मरीजों के उपचार के लिए स्किन स्टोरेज (त्वचा भंडारण) की व्यवस्था विकसित करने में भी राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बर्न वार्ड जाकर वहां इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की और उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

न्यूक्लियर मेडिसिन, ऑन्कोलॉजी और ओपीडी का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने डिपार्टमेंट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन में पीईटी-सीटी रूम, स्पेक्ट-सीटी रूम और रेडियो फार्मेसी लैब का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डिवीजन ऑफ ऑन्कोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ एनाटॉमी तथा ओपीडी का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

एम्स परिसर का तालाब बनेगा पर्यटन और आकर्षण का केंद्र
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एम्स परिसर स्थित तालाब का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि तालाब का जीर्णोद्धार कर उसे पर्यटन एवं आकर्षण का केंद्र बनाया जाए, ताकि यह स्थान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए एक सुंदर एवं उपयोगी स्थल के रूप में विकसित हो सके।

यह भी पढ़ें: बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, दो की मौत; बांका में दोहरा हत्याकांड
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा एम्स, पटना के विकास से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें