फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर कुआं, उधर खाई: मॉब लिंचिंग के डर से भाग रहे दो ट्रेन से कट गए; मोबाइल लूटने के बाद भागने के क्रम में घटना

Sat, 20 Jan 2024 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Hindi News: पटना के बिहटा में मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान मॉब लिंचिंग के डर से भाग रहे दो चोर ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई।
 
विज्ञापन
मोबाइल छीनने की कोशिश करके लोगों से डर कर भाग रहे दो चोरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात हथियार के बल पर मोबाइल लूट रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद उसे जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बीच मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन चोरों को लोगों ने खदेड़ दिया। भागने के दौरान दो चोरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टि पटना के सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात बिहटा थाना के सिकंदरपुर गांव में मोटरसाइकिल से आए चार अपराधी एक व्यक्ति से मोबाइल लूटपाट कर रहे थे। इसी दौरान हल्ला होने के बाद तीन चोर वहां से भाग निकले, जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद जमकर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच मोटरसाइकिल से भाग रहे चोरों को लोगों ने खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों चोर रेलवे लाइन ट्रैक पकड़ कर भाग रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक चोर वहां से भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से राजबल्लभ और रंजीत कुमार की मौत हो गई। वहीं, आकाश कुमार को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा था, जिसकी जमकर पिटाई की गई थी। जबकि बाद में पुलिस ने राहुल कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से ही एक पिस्तौल और चार गोलियां बरामद की गई हैं। राजबल्लभ, आकाश और रंजीत कुमार पटना के दानापुर के निवासी हैं, जबकि अमन कुमार दीघा का रहने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें