फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: जेल में बंद कुख्यात नक्सली दरोगी यादव का बेटा गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी रंगदारी

Sat, 19 Feb 2022 10:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की जमुई जेल में बंद कुख्यात नक्सली दरोगी यादव के बेटे पंकज यादव को झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर ठेकेदार को धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात नक्सली दरोगी यादव के बेटे पंकज यादव को झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही साथी कमलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पंकज यादव गिरोह बनाकर अपने साथी कमलेश यादव और उपेंद्र यादव के साथ रंगदारी वसूलता था। गौरतलब है कि दरोगी यादव इन दिनों बिहार के जमुई जेल में बंद है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इन तीनों अपराधियों ने बीती 11 जनवरी को तीसरी थाना क्षेत्र के खटपोक में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने वाले ठेकेदार चुन्नू सिंह से 15 फीसद की रंगदारी मांगी थी। इस दौरान तीनों ने काम में लगे मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी। मामले में केस दर्ज होने के बाद गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया था।

टीम ने इस मामले में बीती 31 जनवरी को उपेंद्र यादव पिता सुखदेव यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पंकज यादव और कमलेश यादव के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

 

 

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना पंकज नक्सली संगठनों के लिए भी काम करता है। पिछले कुछ समय से ठेकेदारों से पैसे वसूलने का काम कर रहा था। पैसे नहीं देने वालों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि पंकज के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें