फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में बारिश का कहर, दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप

Fri, 29 May 2026 03:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में तेज बारिश और वज्रपात के दौरान घर की दीवार गिरने से 48 वर्षीय दिनेश शर्मा की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के समय वह घर के पास चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में शुक्रवार की सुबह हुई तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। करगहर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुनी में घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय दिनेश शर्मा के रूप में हुई है, जो वंश रोपन शर्मा के पुत्र बताए जाते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारिश और वज्रपात के बीच गिरी घर की दीवार

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के साथ वज्रपात भी हो रहा था। इसी दौरान दिनेश शर्मा अपने घर की दीवार के पास चारपाई लगाकर सो रहे थे। तभी तेज आंधी और बारिश के कारण घर की दीवार अचानक ढह गई और वे उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मची अफरातफरी

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत मलबा हटाकर दिनेश शर्मा को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि प्राकृतिक आपदा में मौत के मामलों में मुआवजे का प्रावधान होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें