फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: एनएच-19 पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई कार; बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत; तीन गंभीर

Wed, 22 Jul 2026 03:39 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रोहतास के धौढ़ाड़ थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बीएससी नर्सिंग छात्र अभिषेक कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया।

विज्ञापन
सदर अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के धौढ़ाड़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशीला गांव निवासी गौरी शंकर प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चारों युवक डेहरी-ऑन-सोन में एक पार्टी में शामिल होकर कार से सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान धौढ़ाड़ थाना क्षेत्र के लेरुआं पुल के पास एक पेट्रोल पंप के सामने उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें:  पटना में पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था। हादसे में घायल तीनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही भद्रशीला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें