फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पानी के साथ राख... ऐसा फव्वारा! पटना में कहां-कैसे हुई यह घटना, किसे हुआ नुकसान?

Fri, 09 Jan 2026 01:10 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News : पटना के पंडारक प्रखंड अंतर्गत चिंतामणचक पुल के पास अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोग दूर-दूर से इसका फोटो-वीडियो करने लगे। राख के साथ पानी का तेज फव्वारा लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गया।
विज्ञापन
एनटीपीसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत चिंतामणचक पुल के पास शुक्रवार की सुबह एनटीपीसी (NTPC) की राख जाने वाली पाइप अचानक फट गई, जिससे किसानों के बीच अफरातफरी मच गई। पाइप फटने के कारण राख मिश्रित पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा और देखते ही देखते पानी काफी तेज गति से आसपास के खेतों में फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। पाइप से निकल रहे पानी और राख के मलबे के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सागर यादव ने बताया कि एनटीपीसी की पाइप फटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे खेतों में पानी भर जाता है और किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इधर, मामले पर एनटीपीसी के पीआरओ विकास द्विवेदी ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण प्लांट से राख के ढेर तक गीली राख ले जाने वाले ऐश कॉरिडोर के एक पाइप में रिसाव की सूचना मिली। हमारे इंजीनियरों ने इसे 30 मिनट के भीतर ठीक कर दिया, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

 

घटना के बाद मौके पर जुटे किसान।

 

एनटीपीसी का पाइप फटने से प्रेशर के कारण निकला राख के साथ पानी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें