Nitish Kumar : पूर्व सीएम ने आज नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाक़ात की। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, विकास कार्यों की निगरानी और लोकतांत्रिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखने में विधानसभा की समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से बुधवार को उनके आवास पर ग्रामीण विकास एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में प्रमुख नेताओं और विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार
मुलाकात करने वालों में बिहार विधानसभा में जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी, जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति दुलालचंद्र गोस्वामी, आश्वासन समिति के सभापति पन्ना लाल सिंह पटेल और आवास समिति के सभापति नागेंद्र चंद्रवंशी शामिल थे। विधानसभा की विभिन्न समितियों में सभापति की नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों ने नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई
सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता की सेवा, विकास कार्यों की निगरानी और लोकतांत्रिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखने में विधानसभा की समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ निभाएंगे। नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करेंगे।