फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: CBI के हत्थे चढ़ा कुख्यात भोला सिंह, कोर्ट ने तीन मामलों में रिमांड मंजूर की, बेउर जेल भेजने की तैयारी

Thu, 04 Jun 2026 06:36 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सूरत से गिरफ्तार तीन लाख के इनामी और कुख्यात अपराधी भोला सिंह को एक बार फिर कड़ी सुरक्षा के बीच बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन मामलों में रिमांड पर लेने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
कुख्यात भोला सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक गांव निवासी कुख्यात अपराधी और तीन लाख रुपये के इनामी भोला सिंह को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन मामलों में रिमांड पर लेने की अनुमति दी, जिसके बाद उसे पुनः न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। सुरक्षा कारणों से अब उसे बाढ़ जेल से स्थानांतरित कर बेउर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


भोलासिंह को हाल ही में सीबीआई ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो पुराने अपहरण मामलों में की गई थी। इसके बाद सीबीआई उसे पश्चिम बंगाल ले गई थी। एक जून को उसे बाढ़ थाना लाया गया, जहां कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बाढ़ जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को दूसरी बार पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में उसके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

भोला सिंह के अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बाढ़ जेल छोटी है और आरोपी के खिलाफ पटना सहित कई स्थानों पर मामले दर्ज हैं। ऐसे में विभिन्न मामलों में पूछताछ और रिमांड की संभावनाओं को देखते हुए उसे बेउर जेल भेजा जा सकता है। सीबीआई के अनुसार भोला सिंह पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था। वह सूरत में अपनी पहचान बदलकर गौतम और अमित शर्मा नाम से रह रहा था। बिहार के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण समेत 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: राबड़ी बंगला विवाद के बीच सम्राट चौधरी ने पुराना आवास छोड़ा; अब वहीं मिलेंगे जहां नीतीश थे

अपराध की दुनिया में आने से पहले भोला सिंह सीआरपीएफ का जवान था और उसने कमांडो प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। बाद में वह अपराध जगत में सक्रिय हो गया और दो दशक से अधिक समय तक विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा। उसका नाम बाहुबली और पूर्व जदयू विधायक अनंत सिंह के साथ दोस्ती और बाद में दुश्मनी को लेकर भी चर्चित रहा है। भोला सिंह पर विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या का आरोप भी है।

वर्ष 2019 में अनंत सिंह के पैतृक आवास पर हुई पुलिस छापेमारी, जिसमें एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी, भोला सिंह की हत्या की साजिश से जुड़े इनपुट के आधार पर की गई थी। इसी मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रतिद्वंद्वियों से बचने के लिए भोला सिंह लंबे समय से फरार था। सरकार ने उस पर और उसके भाई मुकेश सिंह पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हालांकि मुकेश सिंह पहले ही आत्मसमर्पण कर जमानत पर बाहर आ चुका है। भोला सिंह का नाम वर्ष 2021 में पंडारक पूर्वी के मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल की हत्या, पंडारक थाने के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या समेत कई चर्चित मामलों में सामने आ चुका है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें