फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'अब नहीं डर का माहौल', सीएम नीतीश कुमार बोले- हर गांव तक पहुंचेगा विकास

Tue, 24 Mar 2026 06:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

सासाराम के डेहरी में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कानून-व्यवस्था और विकास को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान डेहरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 2005 में जब पहली बार एनडीए सरकार बनी, तभी से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और राज्य लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


“पहले हालात खराब थे, अब डर का माहौल खत्म”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार की स्थिति काफी खराब थी। लोग शाम होते ही घरों में बंद हो जाते थे। समाज में हिन्दू-मुस्लिम के बीच तनाव रहता था और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बदहाल थीं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में तेजी से काम शुरू किया गया। आज राज्य में किसी तरह का डर और भय नहीं है और लोग प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ रह रहे हैं।

सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

अपने करीब 45 मिनट के संबोधन में नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों का पूरा लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान वे बीच-बीच में बिहार के पुराने हालात का भी जिक्र करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

कानून व्यवस्था के बहाने विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि 20 साल पहले शाम होते ही लोग अपने दरवाजे बंद कर लेते थे, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और विकास का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा के जरिए सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने पर फोकस कर रही है, जिससे बिहार को नई दिशा मिल रही है।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सबसे पहले डेहरी स्थित सोन नदी पर बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि वर्ष 2024 में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सासाराम, डेहरी और औरंगाबाद शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इस प्लांट का शिलान्यास किया गया था, जिसे वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


रोहतास को 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को रोहतास जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 480.09 करोड़ रुपये की लागत से 308 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। डेहरी शहर के बीएमपी स्थित कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण किया और रिमोट के जरिए शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें