फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नीतीश कुमार ने 'बीमार' होने की बात फिर नकारी, पहुंच गए एनडीए की बैठक में, संबोधित भी किया

Fri, 10 Jul 2026 10:51 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पटना में लंबे समय के बाद हो रही एनडीए की बैठक से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीमार होने की खबर सामने आई। हालांकि, बाद में वह बैठक में कुछ देर के लिए गए।
विज्ञापन
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की तबियत बिगड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीतीश कुमार जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में नहीं थे, तो वह बार-बार बीमार पड़ रहे थे। उनके मेडिकल बुलेटिन तक की मांग तत्कालीन विपक्ष, यानी भाजपा की ओर से की जा रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्हें थोड़ा बीमार बताया जा रहा था। हालांकि, तब विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने भी इसी तरह की मांग की थी। बिहार विधानसभा चुनाव के समय एक बार फिर हल्ला उठा था कि नीतीश कुमार बीमार हैं, लेकिन वह पूरी तन्मयता के साथ चुनाव प्रचार में उतरे थे। बड़ी जीत के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली थी। अब वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जदयू, बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का प्रमुख घटक दल है। ऐसे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की पटना में आज होने वाली महाबैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार के बीमार पड़ने की खबर सामने आई। हालांकि, बाद में वह कुछ समय के लिए बैठक में रहे भी और संबोधित भी किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को लोकसेवक भवन स्थित नेक संवाद सभागार में आयोजित एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए एनडीए के सभी साथियों का मार्गदर्शन किया तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाने तथा विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक दल के नेता व राज्य के मंत्री श्रवण कुमार सहित एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, बिहार के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने एनडीए के नेताओं एवं जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हमलोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। बिहार के विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष कम से कम तीन माह के अंतराल पर मिलकर समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यतः सत्ता परिवर्तन के साथ पूरी प्रशासनिक व्यवस्था बदल जाती है, लेकिन  नीतीश कुमार जी के उदार नेतृत्व के कारण बिहार में विकास की निरंतरता बनी रही और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें