फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नीलेश मुखिया की शव यात्रा में समर्थकों की भीड़, विरोध में पप्पू-धप्पू राय के घर पर तोड़फोड़

Thu, 24 Aug 2023 01:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nilesh Mukhiya Murder Case: नीलेश मुखिया की शव यात्रा में कुर्जी, पाटलिपुत्रा कॉलोनी इलाके से सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनके समर्थक पप्पू और धप्पू राय को फांसी देने की मांग करने लगे। 
विज्ञापन
नीलेश मुखिया की शव यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 जुलाई को शूटआउट में घायल हुए नीलेश मुखिया की दिल्ली एम्स में मौत के बाद उनकी लाश पटना पहुंच चुकी है। उनके आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद शव यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। नीलेश मुखिया के समर्थक हत्यारे को फांसो दो की मांग लेकर नारेबाजी करने लगे। नीलेश मुखिया के आवास से निकाली गई शव यात्रा लोयला स्कूल के पास पहुंची। इसके बाद नीलेश मुखिया के घर की ओर मुड़ गई। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। लोग की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। गली-गली से लोग नीलेश मुखिया की शव यात्रा में शामिल होने के लिए निकल रहे हैं। महिला समर्थकों ने कहा कि नीलेश मुखिया के साथ अच्छाई भी मर गई। जंगलराज साफ-साफ दिख रहा है। पुलिस हत्यारे को बचा रही है। हमलोगों जान के बदले जान चाहिए। कानून को हत्यारे को फांसी दिलाना ही होगा। सैकड़ों लोगों की भीड़ से इस इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित है। 

विज्ञापन


नीलेश मुखिया की शव यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पप्पू राय और धप्पू राय की गिरफ्तारी की मांग
शव यात्रा में शामिल हुए समर्थक हाथ में तख्तियां लेकर नीलेश मुखिया मर्डर केस के आरोपी पप्पू राय और धप्पू राय को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पप्पू राय और धप्पू राय ने ही साजिश रचकर नीलेश मुखिया की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस को इन दोनों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए। 

पटना पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के घर के बाहर पुलिस तैनात
इधर, नीलेश मुखिया मर्डर केस के मुख्य आरोपियों के घर के बाहर पटना पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है। किसी तरह की कोई अनहोनी न, इसको लिए वरीय पदाधिकारी के आदेश पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऐहियातन पुलिस टीम की तैनाती की गई है। समर्थकों से अपील है कि वह किसी भी हाल में विधि-व्यवस्था को प्रभावित न करें। पुलिस इस मामले में शामिल सभी दोषियों को सजा दिलाएगी। 
विज्ञापन

नीलेश मुखिया के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी के घर पर समर्थकों ने किया पथराव
शव यात्रा के दौरान ही नीलेश मुखिया के समर्थक आक्रोशित हो गए। इसी बीच कुछ समर्थकों ने मुख्य आरोपी पप्पू राय और धप्पू राय के घर पर चढ़कर हंगामा किया। इसी बीच कुछ लोग आक्रोशित होकर घर पर पथराव करने लगे। इतना ही नहीं गुस्साएं लोगों ने कार के शीशे भी फोड़ दिए। इसी बीच पुलिस आयी और समर्थकों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। वहीं कुर्जी रोड के पास महिलाएं सड़क पर उतर आयीं। आक्रोशित महिलाओं ने टायर जलाकर आगजनी की। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। वहीं पुलिस इन्हें समझा-बुझा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें