फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का पटना में आगाज, 26 राज्यों के एथलीट होंगे शामिल; जानें

Sun, 09 Mar 2025 04:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: इस प्रतियोगिता में सफल रहने वाले एथलीटों को भारतीय टीम के लिए चुना जाएगा, जो 15 से 18 अप्रैल तक सऊदी अरब में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 10 से 12 मार्च तक 20वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार है जब बिहार को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश के लिए गर्व की बात है और यह खेल विभाग तथा राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में देशभर के 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 373 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 150 महिला एथलीट भी शामिल हैं। इसके अलावा, 150 से अधिक प्रशिक्षक, टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड स्टाफ इस आयोजन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

चैंपियनशिप में एथलेटिक्स की 12 स्पर्धाओं में मुकाबले होंगे, जिनमें 100, 200, 400, 1000 मीटर दौड़, 110 मीटर बाधा दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, 5 किलोमीटर वॉक और हेप्टाथलॉन शामिल हैं। हेप्टाथलॉन में 110 मीटर बाधा दौड़, 200 और 1000 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट और जेवलिन थ्रो की स्पर्धाएं होंगी। प्रत्येक राज्य से प्रत्येक स्पर्धा में दो ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, और कोई भी खिलाड़ी अधिकतम दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में सफल रहने वाले एथलीटों को भारतीय टीम के लिए चुना जाएगा, जो 15 से 18 अप्रैल तक सऊदी अरब में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस आयोजन का संचालन खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता न केवल बिहार में खेलों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि को भी मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें