फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महादंगल में भारत के पहलवानों का जलवा, गुंजन सिंह के गाते ही दर्शकों के साथ गमछा लहराने लगे अनंत सिंह

Fri, 03 Apr 2026 10:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना के नदावां में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महादंगल में भारत के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। महाराष्ट्र के शिवा पहलवान और दिल्ली के जॉन्टी गुर्जर ने ईरानी पहलवानों को हराया।
विज्ञापन
विजेता को सम्मानित करते विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

   

विज्ञापन

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के नदावां गांव में बिहार केसरी विवेका पहलवान की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय महा दंगल में भारत के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी धूप के बावजूद पहलवान और दर्शक अखाड़े में डटे रहे।लगभग 12 बजे ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। अनंत सिंह पूरे दंगल के दौरान अखाड़े में मौजूद रहे और पहलवानों एवं दर्शकों का हौसला बढ़ाते रहे। लगभग पच्चीस से तीस हजार लोग दंगल देखने पहुंचे।

गायक गुंजन सिंह के गीतों पर झूमे लोग
इस दौरान अनंत सिंह ने गायक गुंजन सिंह से दर्शकों के लिए गाने गाने की डिमांड की। गुंजन सिंह ने अनंत सिंह के लिए एक के बाद एक कई गाने गाए। उन्होंने ‘बाहुबली के लिए देके बाघ का करेगा’ गीत गाया, जिस पर दर्शकों ने अनंत सिंह को ‘बब्बर शेर’ कहकर संबोधित किया। इसके बाद ‘गमछिये से हमहो रंगदार लगते हैं’ गीत पर दर्शकों के साथ अनंत सिंह भी गमछा लहराते नजर आए। मंच पर अनंत सिंह के साथ उनके छोटे बेटे अभिनव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारत के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन
कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों में भारत के लाल ने तीनों ईरानी पहलवानों को कड़ी टक्कर देते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। महाराष्ट्र के शिवा पहलवान और ईरान के हामिद के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों देशों के पहलवानों ने अखाड़े में पूरा दमखम दिखाया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी शिवा के दांव के आगे ईरानी पहलवान जलाल बेबस नजर आए। जॉर्जिया के पहलवान टेडडो ने दिल्ली के रोहित पहलवान को अखाड़े में एक पॉइंट से हराकर दंगल जीत लिया। दिल्ली के जॉंटी गुर्जर पहलवान ने ईरान के इरफान पहलवान को पराजित किया। ईरान के हामिद पहलवान भी अखाड़े में कलुआ पहलवान से चित हो गए।

विजेताओं को मिले पुरस्कार
विजेता पहलवानों को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए नगद के साथ शील्ड दी गई। जीत की घोषणा होते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस जीत से दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पहलवानों ने क्या कहा?
जॉंटी गुर्जर पहलवान
ने कहा कि नदावां गांव में आयोजित दंगल में भाग लेकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। बिहार में पहली या दूसरी बार ऐसा आयोजन हुआ है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ईरान के पहलवान आए हुए हैं। जो भी अच्छे पहलवान हैं, वे बिहार से नहीं हैं। ऐसे आयोजन से युवा पहलवानी में रुचि लेंगे। उन्होंने बिहार सरकार को इस क्षेत्र में पहले से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

रेशम पहलवान ने कहा कि दंगल में उनका मुकाबला अच्छा रहा और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-8 मिनट में चित कर दिया। उन्होंने बिहार के युवाओं से अपील की कि खेलकूद पर ध्यान दें, नशे से दूर रहें और शरीर को तंदुरुस्त रखें।

संजय गुर्जर पहलवान ने कहा कि यहां बहुत ही अच्छा दंगल हो रहा है। सभी पहलवानों का प्रदर्शन शानदार रहा। हार-जीत तो होती रहती है, कब किसका दांव लगे और वह जीत जाए। हारने के बाद पहलवान को लगता है कि सामने वाला कुछ नहीं है। दिल्ली और हरियाणा में अच्छे पहलवान हैं। पहलवानों को खाने पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। आमतौर पर वे सुबह 2 घंटे और शाम 2 घंटे अखाड़े में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सांसद सुधाकर सिंह ने कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सबौर विवि में हो रहा महाघोटाला

अरविंद पहलवान ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय महा दंगल में भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। जॉर्जिया के पहलवान ने एक पॉइंट से जीत हासिल की, जिसे वे बड़ी जीत नहीं मानते। दंगल में बिहार के पहलवान भी थे, लेकिन देश के अच्छे पहलवान भी आए थे। उन्हें अगर मौका मिलेगा तो वे पहलवानों को हमेशा सिखाने के लिए तैयार रहेंगे।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें