फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनआईए की नालंदा में छापेमारी, अवैध हथियार तस्करी केस की जांच तेज

Thu, 04 Dec 2025 03:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

एनआईए ने बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर नालंदा जिले के दो ठिकानों पर गुरुवार तड़के अवैध हथियार तस्करी मामले में छापेमारी की, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

 

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक संवेदनशील मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के सहयोग से गुरुवार तड़के नालंदा जिले के दो ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई में किसी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हो सकी।

तड़के तीन बजे हुई कार्रवाई

विज्ञापन

एनआईए और एसटीएफ की संयुक्त टीम सुबह करीब तीन बजे नालंदा के दो स्थानों—बिहार थाना क्षेत्र के बारादरी मोहल्ले में मोहम्मद परवेज के घर और भागन बीघा ओपी क्षेत्र में राजेंद्र यादव के निवास—पर पहुंची। टीम ने दोनों जगहों पर विस्तृत तलाशी ली, लेकिन कोई हथियार या संदिग्ध सामान नहीं मिला। अधिकारियों ने केवल संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की।

छह महीने पहले मिला था कारतूस का बड़ा जखीरा
यह छापेमारी छह महीने पहले हुए उस बड़े ऑपरेशन से जुड़ी है जिसमें 23 जून 2025 को नालंदा पुलिस और एसटीएफ ने अवैध हथियार और गोली-बारूद तस्कर गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया था। उस दौरान सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर में अभिजीत कुमार उर्फ रॉबिन यादव के किराए के मकान से विभिन्न बोर के 717 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

विज्ञापन


पढे़ं: घर में अकेले थे दोनों…शाम पंखे से झूलते मिले नाबालिग प्रेमी-युगल; पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

इसके अलावा, भागन बीघा स्थित उसके घर से 117 गोलियां मिली थीं, जहां से अभिजीत के पिता राजेंद्र यादव को गिरफ्तार भी किया गया था।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से खुला था मामला
मामले का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ ने मुख्य आरोपी अभिजीत कुमार को उत्तर प्रदेश से लौटते समय कैमूर जिले के मोहनिया में पकड़ा था। उसकी कार से 3700 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे, जिससे तस्करी के इस नेटवर्क की गंभीरता सामने आई थी।

एनआईए कर रही गहन जांच

विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता और इसके अंतरराज्यीय तारों को देखते हुए एसटीएफ ने यह केस एनआईए को सौंप दिया था। इसके बाद से एजेंसी इसकी गहन जांच कर रही है। सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि छह महीने पहले भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। उसी मामले की कड़ी में आगे की जांच के लिए एनआईए की टीम नालंदा पहुंची थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें