फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: प्रेम प्रसंग को लेकर हुई युवक की हत्या, 48 घंटे में पुलिस का एक्शन; चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 02:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Crime: डीएसपी के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
मामलें की जानकारी देते डीएसपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी स्थानीय डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। दो दिन पूर्व एक गांव के बधार में लगभग 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया था।

48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

डीएसपी के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

शादीशुदा थे दोनों
पुलिस के अनुसार, मृतक और एक विवाहित महिला के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। घटना वाली रात दोनों खेत की ओर गए थे, तभी महिला के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी शव को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें:  कानून का मखौल! युवक ने पुलिस को धमकाया, कहा- लाइसेंसी बंदूक से भून देंगे, कार्रवाई शुरू

तकनीकी जांच से खुला राज

विज्ञापन

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स में अंतिम कॉल उसी महिला को किया जाना पाया गया। लंबे समय तक बातचीत के रिकॉर्ड की पुष्टि होने के बाद पुलिस महिला के घर पहुंची और वहीं से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। मृतक के परिजनों ने कहा कि पूरे गांव में वे अकेले अलग समुदाय से हैं, इसी कारण आए दिन विवाद होता रहता था। परिवार का दावा है कि इसी तनाव के कारण युवक की हत्या हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें