फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक बुजुर्ग की हुई मौत; छह से ज्यादा लोग जख्मी

Wed, 30 Jul 2025 02:28 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखदेव प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार शरीफ-राजगीर फोरलेन पर एक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के रघुवीगहा गांव निवासी स्वर्गीय झाली प्रसाद के पुत्र सुखदेव प्रसाद के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा पर सवार होकर सभी लोग हिलसा जा रहे थे। इसी दौरान दीपनगर बाजार के समीप सड़क पार करते वक्त बिहार शरीफ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग भी घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म कांड में पीड़ित परिजनों की अब बिहार सरकार से न्याय की गुहार, कहा- उठाए ठोस कदम

ई-रिक्शा पर सवार घायलों में सहदेव प्रसाद, शिव प्रसाद, विनोद कुमार और द्वारिका यादव शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखदेव प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। इधर, स्कॉर्पियो चालक हादसे के बाद वाहन वहीं छोड़कर अस्पताल से फरार हो गया।

दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और वाहन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें