फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजगीर पर्यटन में बदलाव की लहर, नाइट टूरिज्म, सेल्फ टिकट और वन मित्र होंगे आकर्षण का केंद्र

Sun, 22 Feb 2026 06:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

बिहार के राजगीर को आधुनिक और विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जू सफारी, नेचर सफारी और वेणु वन में टिकट संख्या बढ़ाई जाएगी और सेल्फ-टिकट कियोस्क एवं ऑनलाइन बल्क बुकिंग की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
राजगीर पर्यटन होगा विश्वस्तरीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने राजगीर में वन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों का विस्तृत खाका तैयार किया। बैठक में नालंदा के डीएफओ राजकुमार एम, जू सफारी के डायरेक्टर राम सुंदर एम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


टिकट व्यवस्था में बदलाव

मीडिया से बातचीत में आनंद किशोर ने बताया कि राजगीर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, खासकर जू सफारी, नेचर सफारी और वेणु वन में। सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जू-सफारी में प्रतिदिन जारी होने वाले टिकटों की संख्या 1,000 से बढ़ाकर 2,000 करने का निर्देश दिया गया है। टिकट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए परिसर में कम से कम 10 ‘सेल्फ-टिकट कियोस्क’ लगाए जाएंगे। इसके अलावा, ऑनलाइन बुकिंग में एक बार में अधिकतम छह टिकट की सीमा को समाप्त कर बल्क बुकिंग की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।

वर्चुअल रियलिटी और मोबाइल नेटवर्क सुधार

पर्यटन क्षेत्र को आधुनिक बनाने और युवाओं को आकर्षित करने के लिए सफारी में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में खराब मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन



पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिव्यांग-अनुकूल और अतिरिक्त सुविधाएं

संपूर्ण पर्यटन क्षेत्र को दिव्यांग-अनुकूल बनाने के लिए विशेष सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। सफारी परिसर में कैफेटेरिया, प्रतीक्षा स्थल, बच्चों के खेलने की जगह और आरओ वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी। राजगीर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वेणु वन को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खोला जाएगा। इस दौरान स्थानीय कला और संस्कृति को प्रमुखता देते हुए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वन्यजीव संवर्धन और चिकित्सा सुविधा

पटना जू की तर्ज पर राजगीर सफारी में गैंडों के लिए एक सैटेलाइट सेंटर स्थापित किया जाएगा। शेरों के क्षेत्र का जीर्णोद्धार होगा और गौर तथा चिंकारा जैसे नए वन्यजीव भी लाए जाएंगे। वन्यजीवों के इलाज के लिए सफारी स्थित अस्पताल को पूरी तरह आधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटक सुरक्षा और मार्गदर्शन

पर्यटकों की सहायता और सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में ‘वन मित्र’ तैनात किए जाएंगे। ये वन मित्र निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे और मोबाइल गाड़ियों से गश्त कर पर्यटकों की मदद करेंगे। वैभवगिरी पर्वत और इंद्रशाला गुफा जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षित यात्रा के लिए ‘गाइडेड टूर’ शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय गाइड्स का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उन्हें वर्दी दी जाएगी। संपूर्ण क्षेत्र में अतिरिक्त इको-बस और पेट्रोलिंग वाहन लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य राजगीर को नेशनल टूरिज्म के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना और स्थानीय लोगों के रोजगार व आय में वृद्धि करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें