फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; दो देसी कट्टे और कारतूस बरामद

Mon, 14 Apr 2025 05:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: बताया गया कि युवक हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर रील बना रहा था। वीडियो में वह दो देसी कट्टे दिखाते हुए एक गाने पर नाच रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर बकरा गांव स्थित उसके निवास पर छापेमारी की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव से सोमवार को एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर हथियार दिखाते हुए वीडियो अपलोड किया था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। बिन्द थाना की पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की है। जिसमें विदेशी केवट के पुत्र (22) वर्षीय राज कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


मामले को लेकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया की थाने के सरकारी नंबर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक युवक हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर रील बना रहा था। वीडियो में वह दो देसी कट्टे दिखाते हुए एक गाने पर नाच रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर बकरा गांव स्थित उसके निवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाए गए समान हथियारों को बरामद कर लिया।

पढ़ें: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने पांच साल के मासूम को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर इस प्रकार के खतरनाक और गैरकानूनी कृत्यों से दूर रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियां कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती हैं और युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें