फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Daylight : बाइक रोक RC मांगी, फिर पिस्टल सटाकर लूट लिए ₹3.32 लाख, बिहार के नालंदा में दिनदहाड़े घटना

Thu, 26 Jun 2025 06:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News : नालंदा जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक और मामला सामने आया है। नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर पुल के पास गुरुवार को दिनदहाड़े गल्ला मंडी के एक मुंशी से 3.32 लाख की लूट की गई।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले- नालंदा में अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक और मामला सामने आया है। नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर पुल के पास गुरुवार को दिनदहाड़े गल्ला मंडी के एक मुंशी से 3.32 लाख रुपये की लूट कर ली गई। चार अज्ञात अपराधियों ने दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


गल्ला मंडी में मुंशी का काम करते हैं पीड़ित
पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बिहार शरीफ बाजार समिति के अंतर्गत ऋषभ कुमार की गल्ला मंडी में मुंशी के रूप में कार्यरत 59 वर्षीय संजय कुमार गुरुवार को बकाया राशि संग्रह कर घर से निकले थे। परवलपुर थाना क्षेत्र के निवासी संजय कुमार के पास 3,32,640 रुपये नकद थे। जब वे परवलपुर बाजार से वापस लौट रहे थे, तो मकनपुर पुल के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पहले यह कहकर उन्हें रोका कि उनकी मोटरसाइकिल का लाइसेंस फेल है और कागजात दिखाने होंगे।

पिस्तौल की नोक पर लूट को दिया अंजाम
पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि जब उन्होंने पूछा कि आप कौन हैं जो उनके वाहन के कागजात देखना चाहते हैं, तो अपराधियों ने उन्हें चार-पांच थप्पड़ मारे। इसके बाद एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाया। अपराधियों ने जबरदस्ती उनकी मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर डिक्की तोड़ दी। संजय कुमार के विरोध करने पर भी बदमाशों ने पैसों से भरा झोला लेकर बिहार शरीफ की दिशा में फरार हो गए। पीड़ित ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

अपराधियों की पहचान
पीड़ित के अनुसार, अपराधियों की उम्र 20 से 28 साल के बीच थी। उनमें से एक पल्सर 220 मोटरसाइकिल चला रहा था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR21 AF 3544 था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें