फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात! लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पीछे छूट गए दो बच्चे

Tue, 21 Jul 2026 07:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक पति ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 में घरेलू विवाद के बाद एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान पंकज राम की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


लोहे की रॉड से सिर पर किया गया जानलेवा हमला
बिहारशरीफ सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रहुई थाना को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-1 में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पति पंकज राम ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी पति फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया है। डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) ने भी किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है।

'बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ था'
आरोपी के पिता छोटू राम ने बताया कि घटना के समय वह खेत में धान (मोरी) की निराई कर रहे थे। सूचना मिलने पर घर पहुंचे तो बहू की हत्या की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। हालांकि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

यह भी पढ़ें: अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम आया; पास नहीं कर सके निकाय शिक्षकों का क्या होगा अब?
विज्ञापन


पिता ने यह भी कहा कि पहले दोनों के बीच कभी-कभार मामूली नोकझोंक होती थी। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। परिवार के अनुसार एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें