फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सरकारी गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा; यह मांग कर रहे

Sun, 29 Jun 2025 10:43 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
इसी गाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हुई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान अलीपुर के रहने वाले रामचंद्र प्रसाद (65)  के रूप में की गई है। हादसा हरनौत-गोनावां मुख्य मार्ग पर हुई है। बताया जाता है कि रामचंद्र प्रसाद पोआरी गांव साइकिल से दूध देने गए थे। जहां से लौटकर वह घर आ रहे थे। तभी सड़क पार करने के दौरान हरनौत की तरफ से आ रही पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई।
विज्ञापन

 


मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अलीपुर गांव के पास सड़क ढलान लेती है। जिसके कारण गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा रहती है। यही वजह है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। वहीं मौके पर पहुँचे परिजनों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। करीब ढाई घँटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया
वहीं इस मामलें में हरनौत थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश राय ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामलें को शांत करा लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। गाड़ी को जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। ग्रामीण ब्रेकर की मांग कर रहे हैं। वरीय अधिकारी को मामलें से अवगत करा दिया गया है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें