फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नीतीश के नालंदा में हत्या, पुल के नीचे मिला युवक का शव; चाकू से मारे जाने का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 09:01 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में अड्डा पुल के नीचे 35 वर्षीय मजदूर निरंजन चौधरी का शव मिला। परिजनों ने शरीर पर चाकू के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से चाकू मिलने की भी बात सामने आई है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अड्डा पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान औंगारी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय निरंजन चौधरी के रूप में हुई है। वह फिलहाल सोहसराय थाना क्षेत्र के कटहल टोला में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रात में घर से निकले, सुबह पुल के नीचे मिला शव
मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे निरंजन चौधरी घर में चिकन देकर यह कहकर निकले थे कि वह थोड़ी देर में लौट आएंगे। देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह अड्डा पुल के नीचे शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचीं प्रमिला देवी ने शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई। उनका आरोप है कि मृतक के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव थे। उन्होंने बताया कि शव का सिर गड्ढे में था, जबकि पैर बाहर की ओर थे। हालांकि, उन्होंने किसी से भी पुरानी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।

स्थानीय लोगों ने जताई हत्या की आशंका
स्थानीय निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि निरंजन चौधरी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार रात परिजन करीब 12 बजे तक टॉर्च लेकर अड्डा पुल के आसपास उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उस समय वहां शव नहीं था। उनका दावा है कि शव को बाद में पुल के नीचे लाकर फेंका गया है। घटनास्थल के पास एक चाकू मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: शौचालय घोटाले में कोर्ट से पूर्व मेयर-डिप्टी मेयर समेत नौ को झटका, चुनाव लड़ने पर रोक; वसूली के भी आदेश
विज्ञापन


एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की सूचना पर सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस परिजनों के लिखित आवेदन का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें