फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: ताबड़तोड़ गोलियों से युवक की हत्या, बाइक सवार हमलावरों का कहर

Fri, 30 May 2025 10:59 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नालंदा जिले में शुक्रवार की सुबह बाइक पर आए बदमाशों ने एक युवक को तीन गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर के पास चोर बिगहा पुल के नजदीक हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मथुरापुर के पास चोर बिगहा पुल के नजदीक हुई। मृतक की पहचान चोर बिगहा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय सिकंदर राम के रूप में हुई है। वह सिद्धेश्वर राम का बेटा था। बताया गया कि सिकंदर रोज की तरह सुबह काम के लिए घर से पैदल निकला था। तभी पुल के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। एक गोली उसके कान के ऊपर, दूसरी कमर में और तीसरी गोली पेट को छूते हुए निकल गई। गोली लगते ही सिकंदर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही परिजनों को खबर मिली, तो रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। सिकंदर पेंटिंग का काम करता था। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन से पहले पहुंच गए एक रिंग सेरेमनी में, सुबह जाएंगे रोहतास
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। एफएसएल की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, लेकिन पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें