फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में गला दबाकर युवक की हत्या, धान की रखवाली करने के दौरान बदमाशों ने बायां हाथ भी तोड़ा

Fri, 02 Jan 2026 05:39 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: हालांकि हत्या किसने और क्यों की है इस वजह का पता नहीं चल सका है। संजीत चार पहिया वाहन चलाने का काम करता था एवं गांव में ही उसने पोल्ट्री फार्म खोल रखा था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में शुक्रवार को एक युवक की गला घोट हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव का है। मृतक की पहचान नगमा गांव के रहने वाले स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद के बेटे (38) संजीत कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि घर में खाना खाने के बाद रात्रि करीब 10:00 बजे घर से आधा किलोमीटर दूर खलिहान में धान की रखवाली करने गया था। जिसके बाद सुबह वापस नहीं लौटा। खलिहान जाकर देखा तो उसका शव पुआल के बीच पड़ा हुआ था।

पढ़ें: सरिस्का में नववर्ष पर टाइगर की शानदार साइटिंग, ST 25 ने दी पहली झलक; कैमरे में कैद हुई दुर्लभ तस्वीरें
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि संजीत कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उनके साथ मारपीट भी किया गया है। बदमाशों ने संजीत के साथ मारपीट कर उसका बांया हाथ भी तोड़ दिया जबकि पॉकेट में रखा मोबाइल को भी गायब है।

हालांकि हत्या किसने और क्यों की है इस वजह का पता नहीं चल सका है। संजीत चार पहिया वाहन चलाने का काम करता था एवं गांव में ही उसने पोल्ट्री फार्म खोल रखा था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि कुछ लोग ठंड लगने से जबकि कुछ लोग किसी के द्वारा हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। परिवार के द्वारा अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें