फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री श्रवण कुमार ने किया वनभोज का आयोजन, 50 साल से निभा रहे परंपरा; कार्यकर्ताओं का सम्मान भी हुआ

Thu, 15 Jan 2026 07:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: राजगीर में मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह पारंपरिक वनभोज आयोजित किया। उन्होंने 50 वर्षों से चली आ रही परंपरा, बिहार को शीर्ष पांच राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य और जनता के प्रति समर्पण की बात कही।
विज्ञापन
राजगीर में वनभोज का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के राजगीर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और सभी ने एक साथ बैठकर पारंपरिक खिचड़ी, चोखा, पापड़ और अचार का स्वाद लिया।
विज्ञापन

 
पचास वर्षों से निभा रहे परंपरा
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वे लगभग 50 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं, जब वे विधायक भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि राजगीर में मकर संक्रांति के बाद स्नान, दान और खिचड़ी खाने की परंपरा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह आयोजन सभ्यता-संस्कृति के संरक्षण और कार्यकर्ताओं के सम्मान के उद्देश्य से किया जाता है।

पढ़ें- Bihar News: भाजपा के दही-चूड़ा भोज में पूर्व मंत्री का राजद पर वार, कहा- सजायाफ्ता को नहीं मिल सकता भारत रत्न
विज्ञापन

 
बिहार को शीर्ष पांच राज्यों में शामिल करने का संकल्प
नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य बिहार को देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल करना है। इसके लिए उन्होंने सभी से एकजुट होकर मुख्यमंत्री के प्रयासों को मजबूत करने की अपील की, ताकि विकास, भाईचारा और समृद्धि को गति मिल सके।
विज्ञापन

 
जनता को बताया अपना आराध्य
लगातार आठ बार विधायक चुने जाने का उल्लेख करते हुए मंत्री ने क्षेत्र की जनता को अपना भगवान बताया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और आशीर्वाद अमूल्य है और उनका जीवन बिहार तथा क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में नालंदा के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बिहार के कई जिलों, झारखंड और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें