फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सहोदर भाइयों के घर 10 लाख की चोरी, छत के सहारे घुसे चोर, सूचना के सात घंटे बाद पहुंची पुलिस

Wed, 30 Apr 2025 01:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Theft in House: घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र के बेलदार बीघा गांव की है। चोरों ने नकदी और जेवरात समेत कुल 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना अजय प्रसाद और विजय प्रसाद के घर में हुई है। 
विज्ञापन
टूटा हुआ स्टोरवेल दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के बेलदार बीघा गांव का है। जहां मंगलवार रात दो घरों को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने नकदी-जेवरात समेत कुल 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना अजय प्रसाद और विजय प्रसाद के घर में हुई है। दोनों आपस में सहोदर भाई हैं।

विज्ञापन


विजय प्रसाद की पत्नी पुष्पा सिंह ने बताया कि रात के वक्त चोर घर में घुस आए और कमरों के कुंडी को बाहर से बंद कर दिया और जिस कमरे में स्टोरवेल रखा हुआ था। उसे तोड़कर कीमती जेवरात समेत 35 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह शौच के लिए बीती रात उठे थे। जैसे ही उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बाहर से लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को फोन कर बुलाया और बाहर से लगे कुंडी को खुलवाया।

यह भी पढ़ें: आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को तेजाब से नहलाया, हालत गंभीर; पिता बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
विज्ञापन


छत के सहारे घुसे बदमाश
अजय प्रसाद के भाई विजय प्रसाद जो दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद छत के सहारे विजय प्रसाद के घर में प्रवेश कर गए और कमरे में सो रहे दंपती के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। अन्य कमरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त घर में सिर्फ पति और पत्नी ही मौजूद थे।

सूचना के सात घंटे बाद पहुंची पुलिस
पीड़ित परिवार ने बताया कि रात करीब दो बजे छबीलापुर पुलिस को घर में हुई चोरी की सूचना दी गई। जिन्हें आने में सात घंटे का समय लग गया, जबकि घटना स्थल से थाना महज तीन किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का सीएम नीतीश ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

मामलें की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, इस मामले में छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित परिवार चोरी के आकलन में जुटा हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें