फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘रंग बरसे होली मिलन समारोह’ बना रणक्षेत्र, हुई फायरिंग, गायक रोशन रोही हिरासत में

Sun, 01 Mar 2026 09:20 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा

सार

नालंदा के नकटपुरा स्थित स्मार्ट सिटी वाटर पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान विवाद के बाद जमकर फायरिंग और पत्थरबाजी हुई। घटना में एक पत्रकार सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव स्थित स्मार्ट सिटी वाटर पार्क में आयोजित ‘रंग बरसे होली मिलन समारोह’ रविवार को हिंसा में बदल गया। कार्यक्रम के दौरान विवाद होने के बाद भोजपुरी गायक रोशन रोही के बाउंसरों और कुछ मेहमानों के सुरक्षाकर्मियों ने खुलेआम फायरिंग और रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इस घटना में कवरेज करने गए एक पत्रकार सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गायक रोशन रोही समेत मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

15 से 20 राउंड फायरिंग, पत्रकार पर हमला

घायल पत्रकार ऋषिकेश ने बताया कि वे कार्यक्रम के निमंत्रण पर वाटर पार्क पहुंचे थे। वहां पहले से अफरा-तफरी का माहौल था और सड़क से ही गोलीबारी हो रही थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू किया, स्थानीय लड़कों और बाउंसरों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनके दोनों मोबाइल छीन लिए गए और रोड़ेबाजी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई।

राहगीर को लगी गोली, तीन लोग घायल

इस हिंसा में तीन लोग घायल हुए हैं। बासोचक गांव के सुबेलाल कुमार ने बताया कि वह खेत से लौट रहे थे, तभी अचानक उनके पैर में गोली लग गई। सदर डीएसपी-वन नूरुल हक ने बताया कि घायलों में पत्रकार ऋषिकेश, एक 18-19 वर्षीय युवक और एक गाड़ी चालक शामिल है, जिसके सिर पर चोट आई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पश्चिम एशिया के हालात पर संजय झा ने जताई चिंता, कहा- UAE में रह रहे बिहारियों की सुरक्षा पर सरकार सतर्क
विज्ञापन


बिना अनुमति के हो रहा था कार्यक्रम

सदर डीएसपी नूरुल हक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह अनधिकृत था और इसके लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि गायक के बाउंसरों और कुछ मेहमानों के निजी सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग की। पुलिस ने मौके से चार हथियार बरामद किए हैं और तीन क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त किया है।

पुलिस की घेराबंदी, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने वाटर पार्क की घेराबंदी कर दी है। डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि गायक रोशन रोही को पकड़कर थाने भेज दिया गया है। मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाटर पार्क के अंदर मौजूद सभी लोगों की पहचान की जा रही है। बाहर से आए वाहनों और बाउंसरों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मुख्य द्वार पर तैनात है और साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें