फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 15 Dec 2025 03:34 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर गांव में 13 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम बच्चों के विवाद के बाद पड़ोसी द्वारा मारपीट की गई, जिसमें दिलशाद के सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीचंदपुर गांव में सोमवार की सुबह एक 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीचंदपुर गांव निवासी मोहम्मद मिराज के बेटे मोहम्मद दिलशाद के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं परिजन पड़ोसी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

मृतक के चाचा मोहम्मद रियाज ने बताया कि रविवार की शाम बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर जब वे लोग समझाने पहुंचे, तो पड़ोसी द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान दिलशाद के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उसका सिर फोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन घायल दिलशाद को प्राथमिक उपचार के लिए कल्याण विगहा रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था
विज्ञापन


इलाज के बाद जब परिजन मोटरसाइकिल से दिलशाद को लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वह अचानक सड़क पर गश खाकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं, इस मामले में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इलाज के बाद मोटरसाइकिल से घर लौटने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें