फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: हथियार के बल पर महिला को बंधक बनाकर डकैती, बदमाशों ने 10 मिनट में साफ कर दिया घर

Mon, 04 Nov 2024 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Crime: सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की सहायता से सबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लूट के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के रहुई थानाक्षेत्र के इतासंग गांव में रविवार रात को डकैती की वारदात हुई। जहां चार हथियारबंद बदमाशों ने अकेली महिला को बंधक बनाकर लगभग दो लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। घटना के दौरान पीड़िता, दिवंगत मनोहर प्रसाद की पत्नी किरण देवी घर में अकेली थीं। बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया, उनके हाथ-पैर बांध दिए और घर की अलमारी से नकदी और गहनों को चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

 
पीड़िता किरण देवी ने बताया कि रात करीब 10 बजे जब वह सो रही थीं, तो खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। सामने चार लोग खड़े थे, जिन्होंने उनका मुंह दबा दिया और मारपीट की। उन्होंने धमकी दी और अलमारी की चाभी मांगी, लेकिन किरण देवी ने बताया कि अलमारी पहले से खुली थी। बदमाशों ने जल्दी-जल्दी घर की तलाशी ली और करीब 10 मिनट में चोरी करके फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किरण देवी ने किसी तरह खुद को छुड़ाया। फिर पड़ोसी को बुलाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

 
किरण देवी की बेटी ने छठ पर्व के खर्च के लिए हाल ही में 50 हजार रुपये भेजे थे। किरण देवी पूजा-पाठ और सत्संग से जुड़ी रहती हैं। उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था, जिस कारण वह अक्सर घर में अकेली रहती हैं।
 
रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि बदमाश स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे, जिससे ऐसा लगता है कि इसमें किसी स्थानीय गिरोह का हाथ हो सकता है। बदमाशों को पहले से पता था कि किरण देवी घर में अकेली रहती हैं।
 
सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की सहायता से सबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
यह घटना इलाके में बढ़ते अपराध और सुरक्षा की कमी को उजागर करती है। पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही इस मामले में न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे, लेकिन स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें