फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विकास कार्यों की धीमी रफ्तार से मुखिया संघ नाराज, कहा- वर्तमान विधायक को मिला टिकट तो होगा विरोध

Tue, 14 Oct 2025 04:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: सुजीत कुमार सिंह कहा कि वे भाजपा के वोटर बने रहेंगे, पर राघवेंद्र को समर्थन नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी प्रगति और पारदर्शिता की कमी को नाराजगी एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन
मुखिया संघ ने वर्तमान विधायक पर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखिया संघ ने स्थानीय राजनीति में विद्रोह का एलान कर दिया है। संगठन ने वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ बिगुल फूंक दिया गया है। मुखिया संघ का साफ तौर पर कहना है कि अगर पार्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह को इस बार भी टिकट देती है तो वे सभी मिलकर उन्हें हराने का काम करेंगे।

विज्ञापन


बसंतपुर मुखिया सुजीत कुमार सिंह कहा कि वे भाजपा के वोटर बने रहेंगे, पर राघवेंद्र को समर्थन नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी प्रगति और पारदर्शिता की कमी को नाराजगी एक बड़ा कारण है। हमलोग लगभग 40 हजार वोट को प्रभावित कर सकते है। यह चेतावनी पार्टी नेतृत्व के लिए संकेत है कि स्थानीय शिकायतों पर ध्यान देना होगा।

पढ़ें: एनडीए उम्मीदवारों की लिस्ट पर मंथन जारी, कांग्रेस व RJD के बीच जल्द बन सकती है सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन


बागीपाकड़ के मुखिया समीर कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी को भाजपा के सिपाही में से ही किसी अन्य को उम्मीदवार बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों की राय ली जाएगी। वहीं मुखिया संघ के बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीतिक तापमान बढ़ गया है और आगामी चुनावों में इसका असर दिखेगा। संघ ने कहा कि अगर समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें