फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति काम पर गया और पूनम ने लगा ली फांसी, पीछे छोड़ गई दो मासूम; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Jul 2026 02:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय पूनम देवी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने घरेलू विवाद से इनकार किया है। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पडरी गांव निवासी 24 वर्षीय पूनम देवी ने कथित तौर पर अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
जानकारी के अनुसार, पूनम देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें एक बेटा करीब दो वर्ष का है, जबकि दूसरी महज छह माह की दुधमुंही बच्ची है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार चिंता में है।

पति ने विवाद की बात से किया इनकार
मृतका के पति रामू पासवान ने बताया कि सोमवार शाम वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। रात में लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी, जबकि दोनों बच्चे रो रहे थे। उन्होंने पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के घरेलू विवाद से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की कोई आशंका नहीं थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि
घटना की सूचना पर शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ राज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण फांसी लगना प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

ये भी पढ़ें-  पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान
विज्ञापन


हर पहलू की जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, पूनम देवी का मायका कैमूर जिले के दुमरा गांव में था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मानसिक तनाव समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें