फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: विद्यालय से गायब शिक्षिका का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों में कोहराम

Wed, 08 Apr 2026 06:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

कैमूर जिले में पदस्थापित एक शिक्षिका की बुधवार को रोहतास जिले के कुम्हऊं रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ। घटनास्थल से कुछ दूर पर हीं महिला का मायका है और वे विद्यालय से बिना किसी को सूचना दिये गायब थीं।
विज्ञापन
मृत शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से बुधवार की दोपहर एक महिला का शव बरामद हुआ। मृत महिला की पहचान कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गांव निवासी सुनील कुमार पासवान की लगभग 50 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। जो कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में वर्ष 2007 से शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

विज्ञापन


विद्यालय से अचानक गायब हुई शिक्षिका
घटना के संदर्भ में शिक्षिका के पति सुनील पासवान का कहना है कि प्रतिदिन की तरह वे अपनी पत्नी को बाइक से विद्यालय छोड़कर गांव लौट गए थे, लेकिन इसी बीच बुधवार की दोपहर विद्यालय से सूचना मिली कि उनकी पत्नी अपना हैंड बैग छोड़कर विद्यालय से गायब हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की काफी खोजबीन की और तभी पता चला कि कुम्हऊं रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर उनकी पत्नी की मौत हो गई है।

पढ़ें:  4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या की आशंका
प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन इस संदर्भ में परिजनों ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षिका अपने स्कूल से रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव स्थित अपने मायके आईं थी, जिसके बाद उक्त घटना सामने आई। मामले में आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कुम्हऊं रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसे शिवसागर थाने को सुपुर्द कर परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें