फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने की हत्या

Fri, 12 Dec 2025 11:27 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले से आई खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। नाबालिग बच्ची हर दिन की तरह ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना बीती रात नासरीगंज थाना क्षेत्र की है। वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम बेटी अपने छोटे भाई के साथ घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन पहले छुट्टी होने के कारण छोटा भाई घर आ गया व बच्ची करीब सात बजे अकेली घर आ रही थी, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसकी हत्या कर दी। हालांकि, परिजनों ने किसी भी तरह के विवाद की बात से इनकार किया है और पूरा परिवार सदमे में है।

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 
वहीं, घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की सूक्ष्मता से जांच में जुटी है और हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतका के गले पर पड़े निशान को देखते हुए गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने की दुष्कर्म की पुष्टि 
मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का पुष्टि किया है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद ही शायद बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है, जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा। ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा देकर सामाजिक रूप से बहिष्कार करना चाहिए। ताकि गंदी मानसिकता वाले लोग इस तरह का कदम उठाने से पहले सौ बार सोचें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें