यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में अब चीनी की मिठास बढ़ेगी; मिलों पर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, छह प्रस्ताव पास
रिक्तियों पर फोकस, बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी
मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सबसे बड़ी चुनौती रिक्त पदों को भरना है। पिछले कार्यकाल में बड़ी संख्या में नियुक्तियाँ हुई थीं और कई प्रक्रियाएँ आगे बढ़ी थीं। अब एक बार फिर विभाग भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने में जुटा है। मंत्री ने बताया कि 26 हजार पदों की नियुक्ति अंतिम चरण में है, जिससे गांवों और प्राथमिक अस्पतालों में मानवबल की भारी कमी दूर होगी। इसके अलावा एनएचएम के तहत 6700 से अधिक बहाली तथा सीएचओ की नियुक्ति से 4 महीनों के भीतर पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर 32700 पदों पर बहाली आने वाले समय में पूरी होगी। आने वाले चार महीने के अंदर इन भर्तियों को पूर्ण करने का लक्ष्य है...
यह खबर भी पढ़ें-बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए; कार्रवाई से भड़के लोग बोले- अनुशासन समिति फर्जी
इन भर्तियों पर काम चल रहा है...
देश का पहला 400 बेड वाला हड्डी अस्पताल तीन माह के अंदर तैयार होगा
मंगल पांडेय ने बताया कि भोजपुर, वैशाली और सिवान में तीन नए मेडिकल कॉलेज जल्द ही तैयार हो जाएंगे।
पटना में लोक नायक जयप्रकाश नारायण हड्डी अस्पताल परिसर में 400 बेड का सुपर स्पेशियलिटी ऑर्थो हॉस्पिटल अगले तीन महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। यह देश का पहला 400-बेड वाला समर्पित हड्डी अस्पताल होगा। मंत्री ने कहा कि साल 2025 में 925 योजनाओं का शिलान्यास किया गया था। इनमें से 610 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अगले तीन महीनों में जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे।