फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाढ़ में हाईटेक निबंधन कार्यालय का शुभारंभ, मंत्री बोले- शराब तस्करों की संपत्ति होगी जब्त

Sat, 20 Jun 2026 08:36 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

पटना जिले के बाढ़ में नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन साहनी ने किया। समारोह में बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उद्घाटन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ में नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन साहनी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दौरान सब रजिस्ट्रार रत्नामणि केशरी ने मंत्री मदन साहनी को बुके और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। समारोह में बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार, निबंधन एवं उत्पाद विभाग के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और दर्शक कार्यक्रम में शामिल हुए।

पुराने निबंधन कार्यालयों को बनाया जाएगा आधुनिक

उद्घाटन के मौके पर मंत्री मदन साहनी ने कहा कि राज्य के सभी पुराने निबंधन कार्यालयों को आधुनिक और हाईटेक बनाया जाएगा। इससे जमीन निबंधन और विवाह पंजीकरण कराने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

निबंधन शुल्क बढ़ाने पर दी सफाई

निबंधन शुल्क बढ़ाए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि 13 वर्षों के बाद शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आगे चलकर इससे सुविधाएं बेहतर होंगी। उन्होंने बताया कि निबंधन शुल्क सरकार के लिए राजस्व प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

भूमि अधिग्रहण से किसानों को होगा लाभ

मंत्री ने कहा कि राज्य के कई शहरों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

मंत्री ने किया वृक्षारोपण

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने निबंधन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय कर्मियों द्वारा बनाई गई रंगोली का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

मद्यनिषेध टीम पर हमलों को लेकर सख्त रुख

मद्यनिषेध विभाग की टीम पर लगातार हो रहे हमलों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस विषय पर पिछले एक महीने में कई बार समीक्षा बैठक की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिन कंपनियों के माध्यम से बिहार में शराब की तस्करी हो रही है, उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

शराब तस्करों की संपत्ति होगी जब्त

मंत्री ने कहा कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी। साथ ही चेक पोस्टों पर पुलिस बल बढ़ाया जाएगा ताकि राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा सके।

शराबबंदी कानून को लेकर सरकार गंभीर

मदन साहनी ने कहा कि राज्य सरकार शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें