फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एक करोड़ की डकैती से हड़कंप, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दो घंटे तक घर खंगालते रहे बदमाश

Sat, 12 Sep 2026 06:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बाढ़ में हथियारबंद बदमाशों ने दिवंगत व्यवसायी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भानू बाबू के घर धावा बोलकर उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक घर खंगालने के बाद बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कमांडेंट की मां को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने दिवंगत व्यवसायी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भानू बाबू की पत्नी को बंधक बनाकर घर से करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति की डकैती कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने देर रात करीब 11 बजे घर में प्रवेश किया और सबसे पहले वहां मौजूद कमांडेंट की मां को बंधक बना लिया। अपराधियों ने लगभग दो घंटे तक बेखौफ होकर पूरे घर को खंगाला और सोने-चांदी के कीमती आभूषण तथा भारी मात्रा में नकदी लेकर रात करीब एक बजे आसानी से फरार हो गए। परिजनों का दावा है कि लूटे गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।

वारदात के दौरान बंधक बनाए जाने से बुजुर्ग महिला काफी सहम गईं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत स्थानीय अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- पूर्णिया में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा: बड़ी खेप लेकर पहुंची थी बस, खलासी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगा दी गई थी

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी उनके ईंट-भट्ठे की एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगा दी गई थी।

दिवंगत धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भानू बाबू बाढ़ क्षेत्र के एक जाने-माने व्यवसायी थे, जिनका ईंट-भट्ठा और पेट्रोल पंप समेत कई तरह का कारोबार फैला हुआ है। उनका इकलौता बेटा कमांडेंट के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें