फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Dowry: विवाहिता ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या; मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sun, 22 Oct 2023 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Dowry Case: पटना में एक विवाहता का शव फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है, जबकि मृतका के मायका वाले ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक गिरफ्तारी भी की है।
विज्ञापन
मृतका स्वीटी कुमारी पति आशुतोष राठौड़ के साथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना के फतुहा में एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता का शव उसके बेडरूम से बरामद कर लिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यूपी के शाहजहांपुर के लड़के से हुई थी शादी 
जानकारी के अनुसार, पटना के फतुहा स्टेशन रोड के किराए के मकान में रहने वाली स्वीटी कुमारी (21) ने अपने घर में रविवार की दोपहर बेडरूम में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नालंदा जिला के नगर नौसा के निवासी नाथुन प्रसाद की बेटी स्वीटी कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व शाहजहांपुर के निवासी आशुतोष राठौड़ उर्फ गुड्डू से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी।

'ससुराल वाले कर रहे थे मोटरसाइकिल और पैसों की मांग'
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही स्वीटी के ससुराल वालों द्वारा लगातार मोटरसाइकिल और रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने की स्थिति में स्वीटी के साथ ससुराल वाले लोग बराबर मारपीट किया करते थे। वहीं, दूसरी तरफ ससुराल वालों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर स्वीटी ने अपने कमरे में बंद होकर आत्महत्या कर ली। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। साथ ही आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है। सूचना मिलने के बाद फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या का पता चल पाएगा। पुलिस ने लड़की के पति आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें