फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल में हत्या कर आरोपी फरार; 11 माह की बेटी मां के लिए ही वंचित

Sun, 28 Dec 2025 03:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar: परिजनों ने आरोप लगाया कि आरती की लगातार प्रताड़ना के बावजूद ससुराल वालों की मांग खत्म नहीं हुई। आखिरकार दहेज को लेकर ही उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले से दहेज प्रताड़ना और हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। मृतका आरती कुमारी के रूप में हुई है। वह पटना जिले के मंदिर थाना क्षेत्र निवासी प्रयाग पंडित की पुत्री थी।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार आरती की शादी वर्ष 2022 में बरौली गांव निवासी नीतीश कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे थे और आए दिन उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरती की लगातार प्रताड़ना के बावजूद ससुराल वालों की मांग खत्म नहीं हुई। आखिरकार दहेज को लेकर ही उसकी हत्या कर दी गई।

पढे़ं; हाड़ कंपाने वाली ठंड से समस्तीपुर बेहाल, तापमान 13.9 डिग्री पर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की 11 माह की एक मासूम बेटी भी है, जो अब मां के साए से हमेशा के लिए वंचित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें