फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगेर के जंगल में नक्सली चला रहे थे अवैध गन फैक्टरी, भारी मात्रा में हथियार बरामद, भाग निकले माओवादी

Mon, 22 Feb 2021 10:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
विज्ञापन
naxal
विज्ञापन

बिहार पुलिस एसटीएफ ने मुंगेर के जंगल में एक अवैध गन फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। इसे माओवादी चला रहे थे। एसटीएफ ने यहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस के धावे की भनक लगने से इसे चलाने वाले नक्सली मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एमएस ढिल्लन के अनुसार इस मिनी गन फैक्टरी पर कार्रवाई में बिहार स्पेशल टॉस्क फोर्स व स्थानीय पुलिस ने मिलकर धावा बोला। यहां फैक्टरी शामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में ऋषिकुंड भेलवा में एक पहाड़ी पर चल रही थी।

13 पिस्तौल, 28 मैगजीन, आठ कारतूस व दो सेल फोन बरामद
एसटीएफ ने मौके से 13 पिस्तौल, 17 आधी बनी हुई पिस्तौल,28 मैगजीन, आठ कारतूस, दो सेलफोन, सात बैरल, 18 बेस मशीन के अलावा ड्रिलिंग मशीन व हथियार बनाने के काम आने वाला अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


बने हुए हथियार लेकर भाग निकले माओवादी
एसटीएफ के अनुसार कई संदिग्ध माओवादी गन फैक्टरी पर छापे की भनक लगने के बाद मौके से भाग निकले। वे अपने साथ यहां बनाए गए कुछ हथियार भी ले उड़े हैं, हालांकि हथियार बनाने में शामिल एक आरोपी अखिलेश सिंह उर्फ कारू सिंह हाथ आ गया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें