फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाच के मंच पर चली गोलियां; युवक की मौत

Sat, 07 Feb 2026 11:24 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव में शादी समारोह के दौरान आयोजित नाच कार्यक्रम में हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक वीर बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढनडीह गांव की है, जहां शादी समारोह में आयोजित नाच कार्यक्रम के दौरान हुए आपसी विवाद में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान ढोढनडीह गांव निवासी राजेश्वर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है।

नाच देखने के दौरान उपजा विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात ढोढनडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान नाच कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर वीर बहादुर सिंह और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने उसे जबरन स्टेज से नीचे खींच लिया और उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें- Bihar :  श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित
विज्ञापन


मुंह और गर्दन में लगी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वीर बहादुर सिंह को मुंह और गर्दन में गोली लगी, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। चंद मिनटों में ही उत्सव का माहौल मातम में बदल गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें