फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जमीन विवाद में युवक की हत्या, परिजनों ने रिश्तेदारों पर लगाया आरोप

Sat, 30 May 2026 10:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Murder Case : परिवार के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी है। परिजनों ने पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
पटना बेउर में हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बेउर इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राबड़ी देवी की चुनौती को सीएम सम्राट चौधरी ने कर लिया स्वीकार, बंगला खाली कराने के लिए भेजी पुलिस

मृतक की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। परिजनों के अनुसार आनंद कुमार का अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत आनंद कुमार की हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: रिशु श्री टेंडर घोटाला केस में सीएम सम्राट सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अफसरों को किया निलंबित
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।मृतक के छोटा भाई अरविंद कुमार ने बताया की गांव में करोड़ो की जमीन है। उस जमीन पर गोतिया की नजर लगी थी। कई बार पहले भी धमकी दिया जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद मामला स्पष्ट होगा। उन्होने कहा कि मौके का सीसीटीवी देखा जा रहा है।

पटना बेउर में हत्या

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें