फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ा फैसला; तीन दोषियों को उम्रकैद, 50-50 हजार का जुर्माना लगाया

Wed, 29 Apr 2026 03:34 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बाढ़ व्यवहार न्यायालय ने 2020 के हत्या मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला आने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ व्यवहार न्यायालय ने हत्या के एक चर्चित मामले में सख्त रुख अपनाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। यह महत्वपूर्ण फैसला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विवेक भारद्वाज की अदालत द्वारा सुनाया गया, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक जगत नारायण सिंह ने बताया कि यह घटना 7 जून 2020 को भदौर थाना क्षेत्र के चकजलाल गांव में हुई थी। गांव के निवासी धर्मवीर प्रसाद पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान जब उनकी पत्नी रीना देवी और पुत्र उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

तीन को बनाया गया था आरोपी
घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना देवी के बयान पर भदौर थाने में कांड संख्या 59/20 दर्ज किया गया था। इस मामले में पंकज कुमार उर्फ पंकज सिंह, प्रमाम किशोर उर्फ श्याम किशोर महतो और वसंती देवी उर्फ प्रेमलता देवी को नामजद आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तेज रफ्तार कार का कहर; कंटेनर के पास काम कर रहे तीन लोगों को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम
विज्ञापन


आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
सत्र वाद संख्या 369/21 के तहत चले मुकदमे में अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान का गहन परीक्षण किया। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद तीनों दोषियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें