फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Candidate List : मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिल गया टिकट; भाजपा की दूसरी सूची में 12 नाम

Wed, 15 Oct 2025 05:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 12 नाम हैं। पहला नाम मैथिली ठाकुर और अंतिम नाम आईपीएस छोड़ लोकसभा चुनाव लड़ चुके आनंद मिश्रा का है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशियों की सूची आने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले, पहली सूची भारतीय जनता पार्टी ने जारी की थी। अब जदयू की सूची दोपहर में आने के बाद शाम होते-होते भाजपा ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के अलावा चर्चित आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का भी नाम है। मैथिली ठाकुर पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व आईपीए अधिकारी आनंद मिश्रा भी कुछ महीने पहले ही जनसुराज को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया है। आइए जानते हैं इनदोनों के अलावा और किस नेता को कहां से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है...

विज्ञापन

 

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र का नाम उम्मीदवार का नाम
1 अलीनगर मैथिली ठाकुर
2 हायाघाट राम चन्द्र प्रसाद
3  मुजफ्फरपुर रंजन कुमार
4 गोपालगंज सुभाष सिंह
5 बनीपुर केदार नाथ सिंह
6  छपरा छोटी कुमारी
7 सोनपुर विनय कुमार सिंह
8 रोसड़ा (अनुसूचित जाति) बीरेंद्र कुमार
9 बाढ़ डॉ. सियाराम सिंह
10 अगिआंव (अनुसूचित जाति) महेश कुमार पासवान
11 शाहपुर राकेश कुमार ओझा
12 बक्सर आनंद मिश्रा

एक दिन पहले ही जारी की थी पहली सूची 
एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 71 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। भाजपा ने पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह शामिल हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा के प्रत्याशी को बदल दिया है। कुम्हरार से निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें