पटना और मुजफ्फरपुर स्थित खादी मॉल में इन दिनों मधुबनी प्रिंट की साड़ियों और परिधानों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। पारंपरिक मधुबनी चित्रकला से सजी इन साड़ियों ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखा है, बल्कि आधुनिक डिजाइन और रंगों की विविधता के कारण ये आज की कामकाजी और फैशन-सचेत महिलाओं की पहली पसंद बन गई हैं। शादी-विवाह से लेकर ऑफिस और पारिवारिक समारोहों तक, ये साड़ियां हर अवसर के लिए उपयुक्त मानी जा रही हैं।
मधुबनी साड़ियों की कीमतें हर बजट में उपलब्ध
खादी मॉल में मधुबनी साड़ियों की कीमत 4,000 रुपये से शुरू होकर 45,000 रुपये तक जाती है, जिससे आम घर की गृहिणी से लेकर फैशन-प्रेमी युवतियां तक, हर वर्ग की महिलाएं अपने बजट और पसंद के अनुसार साड़ी खरीद पा रही हैं। डिजिटल प्रिंट के साथ-साथ हैंड प्रिंट साड़ियों की मांग भी काफी तेजी से बढ़ी है। मधुबनी की कला में रचा-बसा यह परिधान न सिर्फ फैशन का प्रतीक बन रहा है, बल्कि एक सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना भी दे रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: केंद्र के विशेष पैकेज से बदल रही बिहार की तस्वीर, कौशल, कृषि, मत्स्य और भंडारण में दिखी नई रफ्तार
50 प्रतिशत तक की छूट से बढ़ी ग्राहकों की रुचि
खादी मॉल में एक जून से 30 जून तक 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिसने ग्राहकों की भीड़ को और बढ़ा दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर से खरीदारी के लिए आई सुशीला देवी बताती हैं कि यहां की मधुबनी साड़ियों की विविधता देखते ही बनती है। कीमतें वाजिब हैं और डिजाइन इतने सुंदर हैं कि एक बार देखने के बाद खरीदे बिना रहा नहीं जाता।
सिर्फ साड़ियां नहीं, सूट, दुपट्टे, बंडी और आम भी खींच रहे ग्राहकों को
मधुबनी साड़ियों के अलावा, खादी मॉल में मधुबनी प्रिंट वाले सिल्क, कॉटन और घीचा सूट, पारंपरिक दुपट्टे, रॉ सिल्क साड़ियां, गमछे और बिहार की प्रसिद्ध जर्दालु आम भी उपलब्ध हैं। पुरुषों के लिए भी सिल्क और कॉटन की बंडी, हाफ शर्ट और फुल शर्ट की कई आकर्षक वैरायटी यहां देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Bihar: ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा नया अखाड़ा घाट पुल, बूढ़ी गंडक पर समानांतर फोर-लेन पुल 2027 तक तैयार होगा
ऑनलाइन भी उपलब्ध है सुविधा
पटना वासियों के साथ-साथ दूर-दराज के ग्राहक भी अब इन खादी उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
www.biharkhadi.com से खरीद सकते हैं। इससे बिहार की पारंपरिक खादी और मधुबनी कला को एक नया बाजार और पहचान मिल रही है।