फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजद अध्यक्ष लालू यादव के नाती आदित्य सेना की ट्रेनिंग में; भारत नहीं, इस देश का ले रहे सैन्य प्रशिक्षण

Mon, 05 Jan 2026 09:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Military Training : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाती आदित्य सेना की ट्रेनिंग के लिए निकला है। भारतीय सेना नहीं, सिंगापुर की सेना का। जानिए, कौन है आदित्य और क्यों जा रहा इस प्रशिक्षण में?
विज्ञापन
बेटे आदित्य के साथ रोहिणी और उनके पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के किसी मौजूदा राजनेता का वंशज सेना में जाए- यह चर्चा हमेशा लोग करते हैं लेकिन ऐसी खबर शायद ही सामने आती है। इस बार यह खबर आई तो है, लेकिन विदेश से। हां। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के भूतपूर्व रेल मंत्री और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नाती आदित्य सेना की अनिवार्य ट्रेनिंग के लिए निकले हैं। लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर जीवनदान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। उनके बेटे आदित्य सिंगापुर में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए आदित्य सोमवार को रवाना हुए।

विज्ञापन


रोहिणी ने बेटे को विदा करते हुए क्या लिखा?
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने बेटे आदित्य को एयरपोर्ट से मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए विदा करते हुए लिखा, "आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है , आज अपनी प्री - यूनिवर्सिटी ( Pre - University ) की पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में हमारा बड़ा बेटा आदित्य 2 साल की Basic Military Training के लिए गया है ...आदित्य .. तुम बहादुर , साहसी और अनुशासन के साथ रहने वाले हो, जाओ कमाल कर दिखाओ , हमेशा याद रखना जीवन की सबसे कठिन लड़ाइयों में ही योद्धा बनते हैं .. हम सबों का सारा प्यार और हौसला हमेशा तुम्हारे साथ है.."
राजद अध्यक्ष लालू यादव के 'परिवार' पर रोहिणी आचार्य का वार; बेटियों के अधिकार पर क्या लिखा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना से रोती हुई निकली थीं रोहिणी, क्या हुआ था तब
बता दें कि बिहार विधान चुनाव परिणाम आने के बाद रोहिणी ने 16 नवंबर को राजनीति और परिवार छोड़ने की घोषणा की थी। वह राजद आवास से पटना एयरपोर्ट पहुंची तो उनकी आंखें नम थीं। तब उन्होंने कहा था कि मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। इतना ही उन्होंने यह भी कहा था कि एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप, बहनों को छोड़ आई। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो। रोहिणी ने अपने भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें तेजस्वी और उनके करीबी संजय यादव व रमीज ने परिवार से निकाल दिया। तब रोहिणी आचार्य ने कहा था कि बिहार चुनाव में राजद की करारी हार पर सवाल उठाने के बाद उन्हें अपमानित किया गया। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें