फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav : किस नेता के घर दही-चूड़ा खाने गए थे तेजस्वी यादव? तेज प्रताप तो इंतजार ही करते रह गए

Fri, 16 Jan 2026 07:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार में सबसे चर्चित इस बार का दही-चूड़ा भोज तेज प्रताप यादव का रहा। लालू आए, तेजस्वी यादव मिलकर बुलावे पर भी नहीं। लेकिन, अब तेजस्वी की तस्वीरें वायरल हो रहीं, जब वह एक नेता के घर मकर संक्रांति की पार्टी में पहुंच गए। कौन हैं वह?
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विदेश से लौटे तो 100 दिन राजनीतिक मौन की बात कह चुप हो गए। पार्टी और परिवार से निकाले गए बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने मिलकर दही-चूड़ा भोज में बुलाया, न्यौते का कार्ड दिया; लेकिन नहीं आए। लेकिन, अब उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें वह मकर संक्रांति की पार्टी करने के लिए पटना के कदमकुआं स्थित एक नेता के आलीशान बंगले में पहुंचे थे। वह पत्नी राजश्री यादव और बड़ी बहन मीसा भारती के साथ यहां गए थे। मीसा भी तेज प्रताप के घर पार्टी में नहीं गई थीं। राबड़ी देवी भी नहीं। सिर्फ लालू प्रसाद यादव गए थे बड़े बेटे के बुलावे पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें