फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लालू परिवार ने NDA सरकार की ओर से दी गई सुरक्षा हटाई, बंगले में तैनात पुलिसकर्मियों को भी लौटाया

Sat, 06 Jun 2026 11:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lalu Family: बंगला विवाद के बाद अब सुरक्षा को लेकर घमासान जारी है। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के सुरक्षा घेरे में कटौती के बाद राजद की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। तीनों ने अपनी सुरक्षा को लौटा दिया है। इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने बंगले से सभी पुलिसकर्मियों को भी हटने का आदेश दे दिया है। 
 
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी सहित और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा व्यवस्था को हटा दिया है। उन्होंने बिहार सरकार की ओर से दी गई सुरक्षा घेरे को अपने आवास से जाने का आदेश दिया। इसके बाद बंगले पर तैनात सभी पुलिसकर्मी वहां से हट गए। फिलहाल राबड़ी आवास पर कोई सुरक्षा घेरा नहीं है। इतना ही नहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे को लौटा दिया है। उनके साथ भी अब सरकार की ओर दिए गए कोई सुरक्षाकर्मी नहीं रहेंगे। इस मामले में राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था वापस करने का निर्णय लिया है, जोकि स्वागत योग्य कदम है।

विज्ञापन




रोहिणी का सम्राट सरकार पर हमला

इधर, रोहिणी आचार्य ने इस मामले में एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावटी सुरक्षा बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। सात हत्याओं के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार द्वारा लालू जी एवं राबड़ी देवी जी की सुरक्षा में कटौती का फैसला, लालू जी, राबड़ी देवी जी और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने तथा उनकी शारीरिक सुरक्षा को खतरे में डालने की मंशा से लिया गया प्रतीत होता है। सुरक्षा कवर में कटौती के बाद केवल औपचारिक या दिखावटी सुरक्षा बनाए रखने का कोई अर्थ नहीं है। इसी के मद्देनज़र राबड़ी देवी जी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजने का निर्णय लिया है। सम्राट सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू जी, राबड़ी देवी जी और उनके परिवार का वास्तविक सुरक्षा कवच है। यदि लालू जी, राबड़ी देवी जी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है, तो उसके परिणाम क्या होंगे, इसका अंदाजा शायद सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है।
विज्ञापन


लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को मिलेगी एसएसजी सुरक्षा
नई व्यवस्था के तहत लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को मिल रही जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। अब दोनों को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते विशेष सुरक्षा दल (SSG) अधिनियम 2010 के तहत एसएसजी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस सुरक्षा व्यवस्था में बी-सैप के हाउसगार्ड, बुलेटप्रूफ वाहन, पटना पुलिस के अंगरक्षक तथा वाहन एस्कॉर्ट पायलट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

Bihar News: चिराग पासवान की पार्टी ने मुस्लिम को बनाया MLC उम्मीदवार, महागठबंधन के सामने अब क्या दुविधा?

तेज प्रताप और तेजस्वी की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था लगभग यथावत रखी गई है। उन्हें पहले की तरह एस्कॉर्ट वाहन के साथ वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। हालांकि नई व्यवस्था के तहत उनकी सुरक्षा में अब केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल नहीं होंगे। वहीं तेज प्रताप यादव की सुरक्षा व्यवस्था में किया गया था। सरकार ने उन्हें दी जा रही वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया थ। अब पूर्व विधायक होने के नाते उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा के स्थान पर केवल एक अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें